Welcome To ABRSM NEWS

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति बदलते भारत की जरूरत है-महेंद्र कपूर

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बिहार प्रदेश कार्यसमिति  की बैठक  को ऑनलाइन माध्यम से  संपन्न हुई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि महासंघ देश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है। उन्होंने बताया कि सदस्यता किसी भी संगठन की आत्मा होती है इसलिए सदस्यता को पूरी गंभीरता के साथ तय समय पर पूरा करना है। इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है।  मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ अभियान के संबंध में भी विस्तृत दिशा निर्देश देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया।बैठक में  उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगठन के विस्तार सहित संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं कार्य योजना तैयार की गई और निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में 15 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
संगठन का विस्तार करते हुए संगठन की इकाई कलस्टर स्तर तक बनाने की कार्ययोजना बनाई गई और निर्णय लिया गया कि जनवरी में जिला से लेकर कलस्टर स्तर तक इकाई गठन का कार्य किया जाएगा।अभियान के दौरान प्रत्येक विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि जिला इकाई अपने-अपने जिलों में बैठक कर इससे संबंधित एक विस्तृत कार्य योजना बनाई जाएगी । आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ अभियान कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक जिला इकाई में मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ अभियान कार्यक्रम चलाकर विद्यालय को तीर्थ स्थान जितना पवित्र एवं सुंदर बनाने का प्रयास करना है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर को सुंदर,स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण वाला बनाने का प्रयास करना है।प्रत्येक विद्यालय में पौधा रोपण,वृक्षारोपण,साफ-सफाई,गलियारे को सुंदर बनाने आदि के साथ खेलकूद प्रार्थना सभा बाल सभा आदि के साथ विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप अध्यापन,पोशाक,किताब आदि की व्यवस्था सहित अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर ध्यान देने एवं इस दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जनवरी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कर्तव्य बोध कार्यक्रम को प्रत्येक जिला एवं खंड  में मनाने का  निर्णय लिया गया और इसके लिए भी एक कार्ययोजना बनाई गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने पर इसका स्वागत करने,इसको स्वीकार करने में लोगों को परेशानी, शिक्षकों को परेशानी नही हो इसके निमित शिक्षकों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर जागृति फैलाने के उद्देश्य से इस विषय पर सेमिनार का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई और एक समूह का भी गठन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने एवं संचालन प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने किया। प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने बिहार में संगठन के विस्तार और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हम सबों की सक्रिय सहभागिता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को बिहार में एक सशक्त एवं मजबूत शिक्षक संगठन बना सकती है।इस बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव आलोक रंजन, मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र नाथ सिंह,सीतामढ़ी से गोपाल ,अभिरंजन त्रिपाठी, बेगूसराय से प्रशांत कुमार, दरभंगा से रामनाथ महतो, डॉ कुमार मदन मोहन, वैशाली से त्रिवेणी कुमार ,दिलीप कुमार, धीरज कुमार,राजेश कुमार,पटना से ओमप्रकाश सिंह, गोपालगंज से माधव सिंह, सुधांशु शेखर पांडे, सिवान से राहुल पटेल, मधेपुरा से अरुण कुमार आर्य, संतोष कुमार सुमन, शिव कुमार द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, संतोष कुमार जायसवाल,अभय नाथ कुमार,बाबू प्रसाद शर्मा, कात्यायन त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT