वाराणसी,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार के प्रभारी एवं उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय प्रभारी आदरणीय महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विंध्याचल मंडल के सभी जनपदों की सदस्यता अभियान के संदर्भ में बैठक वाराणसी पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक में मीरजापुर, सोनभद्र एवम् भदोही जनपद के द्वारा मांगी गई सदस्यता पर्ची इन जनपदों के जिलाध्यक्ष,संयोजक, सहसंयोजक को उपलब्ध कराई गई।
बैठक में विंध्याचल मंडल के प्रभारी एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, मंडल सह प्रभारी एवम् प्रदेश संयुक मंत्री शशांक पांडेय, मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, भदोही जनपद के अध्यक्ष धीरज सिंह, संगठन मंत्री रीतेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश मौर्या, मंत्री रत्नाकर राय, सोनभद्र जनपद के जिला संयोजक अशोक तिवारी एवं देवेन्द्र गंगवार, मीरजापुर जनपद से जिला सह संयोजक विमलेश अग्रहरी, सुनील मिश्रा, धनंजय पांडे, रजनीश चतुर्वेदी, आलोक मिश्रा व वाराणसी मंडल महामंत्री आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे और जनपद के शिक्षको की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा।