Welcome To ABRSM NEWS

 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यकारिणी बैठक में शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

सारनाथ। तिब्बत उच्च अध्ययन संस्थान में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय बैठक में अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद, परम पूज्य ज्ञान वत्सल स्वामी ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, शिक्षकों का कर्तव्य है की वे आदर्श नागरिक तैयार करें। शिक्षा के साथ सद्गुणों का ज्ञान भी विद्यार्थियों को दिया जाए। विज्ञान के साथ आध्यात्म भी अनिवार्य है। हमें श्रवण, प्रहलाद, नचिकेता और ध्रुव के बारे में अपने बालकों को अवश्य बताना होगा।

कार्यक्रम के अगले चरण में, बैठक में उपस्थित सभी संगठनों ने अपने राज्य में आयोजित किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी दी।

बता दें, इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रो. जगदीश प्रसाद सिंघल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुनील भाई मेहता, अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, सह संगठन मंत्री लक्ष्मण, शिक्षा संवर्ग के प्रभारी महेंद्र कुमार और महामंत्री शिवानंद सिंदनकेरा के साथ देशभर से अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, संबंधित संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, महिला मंत्री आदि उपस्थित रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT