Welcome To ABRSM NEWS

 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद अलीगढ़ में 2000 विद्यालयों में मनाया जाएगा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

अलीगढ़, स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव जनपद में 2000 से अधिक विद्यालयों में मनाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर इसकी तैयारी कर ली गई है । न्याय पंचायत स्तर पर इसकी कमेटियां बनाने के उपरांत उनको जिम्मेदारी दे दी गई है।  संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश चौहान ने बताया कि 1 अगस्त 2022 को जनपद अलीगढ़ के प्रत्येक विद्यालय में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी करने के लिए और रूपरेखा तय करने के लिए उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज में संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उन्होंने बताया स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों में तैयारी कराई जा रही है। जिसके लिए उन्होंने समस्त न्याय पंचायत स्तर पर संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं जो कि भारत माता की तस्वीर के पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
 जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा ने बताया न्याय पंचायत स्तर पर जो टीम तैयार की गई है वह टीम प्रत्येक गांव में जाकर हमारे भूले बिसरे हुए नायकों, जिनको जनता पूरी तरह से भूल चुकी है या जिनके बारे में जानती नहीं है ऐसे शहीदों को एवं ऐसे देश के सपूतों की खोज का उनको अथवा उनके परिवार वालों को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दवारा सम्मानित किया जाएगा एवं उनके बारे में सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाएगा। जिससे उनकी एक पहचान बनी रहे और आने वाली पीढ़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार हो उनको पता लगा कि हमारे देश की स्वतंत्रता में किसी व्यक्ति विशेष का ही सहयोग नहीं है बल्कि हिंदुस्तान के ऐसे तमाम गुमनाम सुरमाओं का भी सहयोग रहा है लेकिन उनको लोग भूल गए और केवल उंगलियों पर कुछ लोगों को याद रखा गया इसके संबंध में पूरे जनपद के प्रत्येक गांव में शिक्षक संगठन की तरफ से जाकर प्रयास किया जा रहा है और उनके नामों की लिस्ट तैयार कराई जा रही है।
 बैठक में जिला संयुक्त महामंत्री भूपेंद्र बघेल ने बताया यदि कोई पदाधिकारी संगठन की दो बैठकों में लगातार प्रतिभाग नहीं करता है तो उस पदाधिकारी को निष्क्रिय समझकर उसका दायित्व इसी कर्मठ एवं सक्रिय पदाधिकारी को दे दिया जाएगा।  मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए 1 अगस्त के बाद पूरे जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री अपने-अपने ब्लॉकों में प्रत्येक विद्यालय में सदस्यता करेंगे।
बैठक में डॉ कैलाश रावत, डॉ विजय पाल सिंह, संजय भारद्वाज, संजय गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, गोपाल ओझा, जगमोहन सिंह, माहे जेहरा, उमेश कुमार वर्मा, संदीप सिंह, अनिल भारती, सुशील कुमार गुप्ता, सतीश कुमार चौहान, यशपाल बेस्ट, रणवीर सिंह, भारत भूषण सिसोदिया, राकेश गंगीरी, विपुल राजौरा, अजय कुमार सक्सेना, भानु प्रताप सिंह, सुनीता चौधरी, पूनम गुप्ता, नीतिका गुप्ता, विनीता वर्मा, वर्षा सक्सैना, मंजू गौतम, डॉ निदा खान, प्रीति शर्मा, यश वर्मा, नीतू सिंह, सनी गुप्ता, राजवीर सिंह, शिवकुमार अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT