दिल्ली अध्यापक परिषद के प्रतिनिधि नवनियुक्त महापौर से मिले
दिल्ली अध्यापक परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल परिषद के संरक्षक जय भगवान गोयल और अध्यक्ष वेद प्रकाश के नेतृत्व में 18 जून को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नवनियुक्त महापौर मुकेश सूर्यान से मिला। दिल्ली अध्यापक परिषद प्रतिनिधि मंडल ने मुकेश सूर्यान को महापौर बनने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में बढ़ाया गया एक घंटे का अतिरिक्त समय को कम कराने के लिए आग्रह किया। इसके साथ ही जल्द से जल्द स्थानांतरण सूची जारी करने का आग्रह भी किया गया। महापौर ने दोनों ही विषय को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि दोनों विषय के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। दिल्ली अध्यापक परिषद की निगम निकाय की टीम से महेश चंद भारद्वाज उपाध्यक्ष, राजेश राजपूत, निगम निकाय, बलजीत कौर सेंट्रल जोन, सुरेंद्र प्रताप सिंह ,सुरेंद्र सिंह राजावत , मुकेश कुमार चौहान,सुरेंद्रसिंह,उमेशअग्रवाल,अर्चना गुप्ता पश्चिमी क्षेत्र से उपस्थित थे ।