म.प्र.शिक्षक संघ जिला बुरहानपुर के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की ओर से मा.शिक्षामंत्री इंदरसिंह परमार से मुलाकात कर वर्षो से लम्बित शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति सम्बंधित पदनाम को शीघ्र ही लागू करने की मांग की गई। साथ ही अध्यापक संवर्ग की 12 एवं 24 वर्ष की क्रमोन्नति जो शिक्षा विभाग द्वारा वापस की ली गई है। उसे पुनः यथावत बहाल किया जावे।
अध्यापक संवर्ग को शिक्षा विभाग मे मूल पद यथा व्याख्याता, शिक्षक, साहायक शिक्षक का पदनाम दिया जाए। जिले के शेष रहे अध्यापक संवर्ग का संविलियन शीघ्र किया जाए। साथ में प्रदेशकर्मियों को केंद्र शासन के सामान महंगाई भत्ता स्वीकृत कराया जाए। इस अवसर पर अ.भा.राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष संजय कुमार राउत जिला अध्यक्ष अमर पाटील,जिला सचिव धनराज पाटील, शालिकराम चौधरी, प्रमोद सातव, विजय अगनानी, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।