Welcome To ABRSM NEWS

 

स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन

राजस्थान के सीकर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयन्ती के मौके पर कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘स्वराज-75 और हमारा दायित्व’ था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता स्वान्तरंजन थे। स्वान्तरंजन अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रो जगदीश प्रसाद सिंघल ने की। इस मौके पर सीकर एडीजे धर्मराज  मीणा, गोरधन  रूकनसर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीकर विभाग प्रचारक उत्कर्ष, विभाग संघचालक डॉ ग्यारसी लाल जी जाट, विभाग सम्पर्क प्रमुख भंवरदान, जिला संघचालक चितरंजन सिंह राठौड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। इंजी. श्रवण चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की तरफ से प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव डॉ. अशोक कुमार महला ने किया और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामसिंह सरावग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT