Welcome To ABRSM NEWS

 

1 अगस्त 2022 को आयोजित किये जाने वाले स्वतंत्रता के 75 वें अमृत महोत्सव हेतु बैठक

मुरादाबाद, जिला अध्यक्ष शान्ति भूषण वर्मा द्वारा अवगत करवाया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देश भर में 1 अगस्त, 2022 को एक साथ एक लाख से अधिक विद्यालयों में, 1000 महाविद्यालयों में व 100से अधिक विश्व विद्यालयोंमें स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव के निमित्त भारतमाता का पूजन, भारतमाता के चित्र पर पुष्पार्चन , महाविद्यालयों में व्याख्यान मालाएं, सेमिनार, शोभायत्राएं व रैलियां आदि कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास व भव्यता के साथ समाज के सभी वर्गों को समाहित करते हुए करने जा रहा है। इसी श्रृंखला में प्राथमिक संवर्ग के तत्वाधान में गांव-गांव में विद्यलयों में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम होंगे। शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर उनका समारोहपूर्वक सम्मान किया जाएगा। शोभायात्राए निकाली जाएगी। स्वतंत्रता के 75वेंअमृत महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों व युवा पीढ़ी को जानकारी दी जाएगी कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हमारे वीर सेनानियों ने किस प्रकार कष्ट उठाये व प्रताड़ना सही और भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने सर्वस्व न्योछावर किया है। भारत को अंग्रजों के चंगुल से आजाद कराने में कितने बलिदान दिए गए हैं इससे हमारी नई पीढ़ियों को अवगत होना चाहिए ।
अमृत महोत्सव लोगो व भारत माता के चित्र का प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद श्री बुद्धप्रिय सिंह जी ने अनावरण कर विमोचन किया । अमृत महोत्सव कार्यक्रम के लोगो व भारत माता के चित्र का अनावरण कर विमोचन करते हुए प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक /जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री बुद्धप्रिय सिंह जी ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अमृत महोत्सव आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षिक जगत में इस प्रकार के राष्ट्रभक्ति के सुन्दर आयोजन विद्यार्थियों शिक्षकों व सम्पूर्ण समाज को नई सकारात्मक दिशा व दशा देंगे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानी वीर वीरांगनाओं के पूजन वंदन व पुण्य स्मरण के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के इस आयोजन में हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
अमृत महोत्सव आयोजन के लोगो व भारत माता के चित्र के अनावरण विमोचन कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष शांति भूषण वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजयपाल सिंह, उपाध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला, जिला संगठन मंत्री श्री विजय शंकर, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी श्री राहुल तिवारी, जिला मंत्री श्री कुलदीप सिंह पंवार, जिला मंत्री श्री विपेंद्र कुमार, जिला मंत्री श्री हरीश तिवारी, जिला मंत्री श्रीमती रीना मीना, जिला मंत्री श्रीमती सरिता शर्मा, जिला मंत्री श्रीमती नीलम भुइयार, जिलामंत्री श्रीमती मंजू रानी,ब्लॉक संयोजक श्री कल्लू सिंह उपस्थित रहे।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT