Welcome To ABRSM NEWS

 

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देश के 75 विश्वविद्यालयों में बड़े-बड़े संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे-महेंद्र कुमार

राँची,  अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उच्च शिक्षा संवर्ग  झारखण्ड प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के प्रमुख प्राध्यापकों की  बैठक निवारणपुर स्तिथ संघ कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने की।
बैठक में विशेष रूप से महासंघ के अखिल भारतीय उच्च शिक्षा प्रभारी  महेंद्र कुमार(वाराणसी )  विशेष रूप से उपस्थित रहें।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देश के 75 विश्वविद्यालयों में बड़े – बड़े संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे जिसके अंतर्गत राज्यों के गुमनाम वीर योद्धाओं के बारे में समाज को अवगत कराया जाएगा और उनके जीवनी पर पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा। देश के 750 बड़े महाविद्यालयों में भी छात्र – छात्राओं के बीच इस वर्ष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने झारखण्ड के प्राध्यापकों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराते हुए निराकरण का सार्थक प्रयास करने की अपील की।
बैठक में सर्वसम्मति से कुछ निर्णय लिए गए जिनमें आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर झारखण्ड के सभी विश्वविद्यालयों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । आजादी के अमृतमहोत्सव को लेकर 08 मई 2022 को राँची में झारखण्ड राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के प्रमुख प्राध्यापकों की एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा एवं उसी कार्यशाला में सभी विश्वविद्यालयों में होने वाले संगोष्ठी की तिथि तय की जाएगी।  झारखण्ड राज्य के प्राध्यापकों की मूल मांगें प्रोनोत्ति, पीएच. डी इन्क्रीमेंट, पुरानी पेंशन आदि मुद्दे पर झारखण्ड राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी। झारखण्ड राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में इकाई पुनर्गठन 30 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 को झारखण्ड में अक्षरशः लागू कराने हेतु सरकार से वार्ता की जाएगी।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री  डॉ. ब्रजेश कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संगठन मंत्री डॉ राजकुमार चौबे ने किया।  बैठक में राँची विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, बी बी एम के यू, धनबाद, एन पी यू, पलामू से  कईपदाधिकारी और प्राध्यापक शामिल हुए।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT