Welcome To ABRSM NEWS

 

शैक्षिक महासंघ गुजरात की कच्छ इकाई द्वारा कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन

कच्छ,अखिल भारतीय एक समान कार्यक्रमों के अंतर्गत वार्षिक स्थायी कार्यक्रम की रचना प्रतिवर्ष कर्तव्य बोध दिवस को व्यापक स्तर पर करने के लिए नियोजित किया जाता है । इसी योजना को साकार करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आहवान पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात की कच्छ इकाई द्वारा  १० स्थानों पर कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कच्छ के भुज, भचाऊ, अंजार, रापर, गांधीधाम, मांडवी, मुंदरा, लखपत एवं अबड़ासा तहसील में कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया ।कोरोना काल मे सीमित संख्या मे निर्धारित आयोजन अनुसार अपेक्षित शिक्षक बंधु-भगिनी उपस्थित रहे ।

सभी स्थानों पर पर प्रमुख बौद्धिक वक्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद और सुभाषचंद्र बोझ की जीवनी के प्रेरक प्रसंग एवं शिक्षकों के समाज,राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की बात अपने वक्तव्यों में रखी । तहसील स्तर पर शिक्षा अधिकारी, संतगण,शिक्षाविद,शिक्षक बंधु, भगीनी उपस्थित रहे थे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कच्छ के यह आयोजन  अध्यक्ष किशोरसिह चुडासमा, मंत्री रमेशभाई गागल एवं संगठन मंत्री जखराभाई केराशिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए ।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT