Welcome To ABRSM NEWS

 

उधमपुर में मनाया कर्तव्य बोध पखवाड़ा

उधमपुर, राष्ट्रीय शिक्षक संघ की ओर से  जिला उधमपुर के विभिन्न खंडों में  में कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाया गया। प्रधान डा खेमराज शर्मा ने बताया  कि महासंघ की ओर प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.इस आयोजन के माध्यम से शिक्षकों में कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को जगाने की कोशिश की जाती है । शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षकों द्वारा बच्चों को संस्कारित शिक्षा भी दी जानी चाहिए। इसी ध्येय को लेकर  कर्तव्य बोध कार्यक्रम किया जाता है।  कर्तव्य बोध दिवस की चर्चा करते हुए अमरदेव सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों की तरह जीवन में अपने कर्तव्यों का पूरी इमानदारी एवं निष्ठा के साथ करते हुए सभी शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। वहीं अपने संबोधन में राकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को एक आदर्श शिक्षक के रूप में समाज, बच्चों एवं राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। यही शिक्षकों को एक सच्चे शिक्षक के रूप में पहचान दिलाएगी। रामनगर  मे डा सुरिन्दर कुमार, जिब में अमरदेव सिंह, उधमपुर में राजेन्द्र सिंह, चनैनी में जगदीश कुमार, घोल्डी में विजय शर्मा, कुलवंता में कमल सिंह और प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT