|
अहमदाबाद-31 जनवरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक आज 31 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य के मार्गदर्शन के साथ सम्पन्न हुई। इस दो दिवसीय बैठक के समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा महासंघ की बेवसाइट ABRSM News भी लांच की गई।
समापन समारोह में कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए डॉ. वैद्य ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। समाज ही राष्ट्र है, राज्य राष्ट्र नहीं है। राज्य सीमित है जबकि समाज व्यापक। राज्य समाज द्वारा बनाई गई एक व्यवस्था है और जो समाज राज्य पर कम निर्भर है वह अधिक सशक्त है। धर्म की अवधारणा को भी स्पष्ट करते हुए कहा कि धन, श्रम व समय देकर अपनी आवश्यकताओं को कम करते हुए धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को समाज में लगाते हैं, वह धर्म है। मैं को छोड़कर हम पर आओ तो पराए भी अपने लगने लगते हैं, इसलिए मैं को छोटा करते हुए हम का दायरा बढ़ाना इसकी अनुभूति मोक्ष है। आपने कहा कि हमारा संपर्क व्यापक होना चाहिए। सही बातें लोगों को बताते रहना चाहिए। भारत कभी भी सेक्युलर नहीं रहा। सेक्युलर शब्द के हौआ को समाप्त करना होगा। हमें सतत विचार बोते रहना चाहिए, अच्छी जमीन तैयार कर उसमें बीज डालना चाहिए।
इसके पूर्व 30 जनवरी को बैठक का शुभारंभ महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रो जे पी सिंघल एवं संगठन मंत्री महेंद्र कपूर द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक में दो दिनों तक चलने वाले विभिन्न सत्रों में पिछली कार्यवाही का महामंत्री शिवानंद सिंदनकेरा द्वारा वाचन एवं अनुमोदन, कोषाध्यक्ष संजय कुमार राउत द्वारा आय व्यय का प्रस्तुतीकरण किया गया। सभी राज्यों एवं विश्वविद्यालय संगठनों द्वारा अपने कार्यवृत्त का प्रस्तुतीकरण किया गया।
मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ योजना के तहत अपने विद्यालयों को आकर्षक व प्रभावी बनाने पर भी विचार किया गया। विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियों में महिला संवर्ग, मीडिया प्रकोष्ठ एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रमुखों द्वारा अपने कार्यवृत्त एवं प्रकोष्ठों के कार्य विस्तार की योजना प्रस्तुत की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों व विश्वविद्यालय संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने राज्यों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला गया एवं उनके निदान पर चर्चा की गई। बैठक के अंत में महामंत्री शिवानंद सिंदनकेरा जी द्वारा कल्याण मंत्र तथा आभार प्रदर्शन के साथ ही बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।
|
|
विजय कुमार सिंह | February 1, 2021
|
ABRSM News का शुभारंभ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। निश्चित ही इसके माध्यम से देश भर के कार्यकर्ता महासंघ की दैनिंदन गतिविधियों से अवगत हो सकेंगे, श्रेष्ठ विचारों को लिख पढ़ सकेंगे। कार्यक्रमों को देख सुन सकेंगे। बेवसाइट की सफलता की कामना करता हूं और बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं सम्प्रेषित करता हूं। जय स्वदेश, जय संगठन।