Welcome To ABRSM NEWS

 

नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दिया राम मंदिर समर्पण निधि में सहयोग

करेली, मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर की प्रेरणा से राममंदिर निर्माण समर्पण निधि में करेली विकासखंड के नन्हे बच्चों,विद्यार्थियों, शिक्षकों ने सहयोग दिया। जनपद शिक्षा केंद्र करेली परिसर में जिला संघचालक आदित्य मोहन पटेल  एवं जिला सचिव सत्य प्रकाश त्यागी को बीआरसी कार्यालय द्वारा 51,000 रू की राशि रामदूतो के रूप में सौपी।

सीडीपीओ करेली श्रीपटेल ने इस अवसर पर शिक्षकों को  संबोधित करते हुए शिक्षकों द्वारा श्रीराम काज़ में में किए गए समर्पण को स्तुत्य बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज द्वारा ही बाल पीढ़ी में सनातन संस्कृति और प्रकृति संवर्धन के विचार अंकुरण किए जा सकते हैं । बूंद-बूंद के समान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की समर्पण की गई राशि अवधपुरी में बनने वाले श्रीराम लला के भव्य मंदिर की नींव बनेगी। इसके पूर्व बीआरसी कार्यालय में पहुंचे रामदूतो जिला संघ चालक आदित्य मोहन पटेल, कमलेश कौरव ज़िला समरसता प्रमुख, जिला सद्भावना प्रमुख राकेश सोनी, संतोष पटेल बनवारी, नगर कार्यवाह भागचंद कोरी, हरिओम ममार , रमाकांत आदि का रोली तिलक से स्वागत वंदन किया गया।

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव ने बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्व प्रेरणा से छोटी-छोटी राशि एकत्रित करके जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान के लिए पहल करके निधि संग्रह कर समर्पित की है। इस अवसर पर बीआरसी एसपी त्यागी, बीएसी सुधीर तिवारी,समीर त्यागी, मुकेश नेमा, प्रमेन्द्र जाट जनशिक्षक, प्रशांत तिवारी, प्रमोद गुमास्ता,, वरुण ओरिया, केलाश पटेल, एमके झारिया, मनोहर रजक, लीलाधर चोधरी,संतोष मेहरा,विपिन शर्मा, बीआर चौधरी पंकज साहू , नीरज श्रीवास्तव जैसे अनेक गणमान्य लोग एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT