अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला उज्जैन की जिला बैठक में जिले के 1000 विद्यालयों में 1अगस्त 2022 को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गयाI इस महोत्सव को मनाने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गईI कार्यक्रम के संबंध में संभागीय संगठन मंत्री राजेन्द्र रावल, जिला अध्यक्ष सुभाष चंद पाटीदार, संभागीय सचिव जगदीश सिंह केलवा, स्वतंत्रा के अमृत महोत्सव जिला समिति के संयोजक प्रवीण भाटी एवं जिला सचिव शैलेंद्र सिंह डोडिया द्वारा मार्गदर्शन दिया गयाI इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी , जिले के समस्त विकास खण्ड और तहसील के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव की जिला समिति ,एवं विकास खण्ड संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित थेI बैठक में जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर मनोनयन किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, गोवर्धन लाल सागित्रा, महिला उपाध्यक्ष सुनीता राजावत एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय नागर एवं जिला कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा को मनोनीत किया गयाI इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, दिग्विजय सिंह चौहान, प्रकाश चंद्र शर्मा, भागीरथ मालवीय, अमृतलाल शर्मा, रतन लाल आंजना, कैलाश गामी, महेश पाटीदार, महेश शर्मा, प्रदीप देवड़ा, मनोज प्रजापति, नारायण सिंह डोडिया, किशोर चंद शर्मा, राधेश्याम खालोटिया, घनश्याम शर्मा, भारत सिंह परमार, अविनाश राठौर, बृजेश, श्रीवास्तव, गोपाल सिंह प्रजापत, संजेश गौसर, दिनेश रावल, राधेश्याम सागित्रा, रमेश चंद कुमावत, बंशी लाल शर्मा, संजय शर्मा, कमल किशोर कुल्मी, सोहनलाल पंड्या, दिलीप जोशी, सत्यनारायण शर्मा, मोहन लाल शर्मा, मनीष पोरवाल, सुभाष सेठिया, सोनावा लाल पाटीदार, रामकिशन नायमा, निर्मल सिंह पवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेI
