गोरखपुर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश दवारा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर व बस्ती मंडल की संयुक्त योजना बैठक दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में 21 जुलाई 2022 को संपन्न हुई। बैठक के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा प्रभारी व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के प्रभारी महेंद्र कुमार रहे।
महेंद्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में 1अगस्त को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे देश में एक लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक व महाविद्यालयों में अमृत महोत्सव मनाने का लक्ष्य रखा है। इस महोत्सव के द्वारा देश के समस्त जनमानस में स्वतंत्रता के महत्व को बताने के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के साथ साथ ही साथ सभी अनाम शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। गोरखपुर व बस्ती मंडलो में कम से कम चार हजार स्कूलों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी ने की। संचालन आयोजक मंडल अध्यक्ष, प्राथमिक संवर्ग राजेश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग अजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री माध्यमिक संवर्ग आशीष मणि त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री उच्च शिक्षा संवर्ग प्रो. विजय कुमार श्रीवास्तव के साथ दोनो मंडलो के सभी संवर्गो के जिला अध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष व मंडलीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
