नरसिंहपुर, नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ ए के चौबे की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जबलपुर संभाग के सचिव आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने 1अगस्त को संकुल के शत-प्रतिशत विद्यालयों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अंचल शर्मा ने भी सभी स्कूलों को अभिलंब भारत माता की फोटो, आरती एवं अन्य सामग्री पहुंचाने आश्वस्त किया। संचालन सीमा दीक्षित ने तथा आभार प्रदर्शन आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।