Welcome To ABRSM NEWS

 

कानपुर मंडल के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं काअभ्यास वर्ग संपन्न

औरैया, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल का मंडल स्तरीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग (प्राथमिक संवर्ग) नारायणी मंडपम गेस्ट हाउस दिबियापुर,औरैया में श्रीराम शुक्ला मण्डल प्रभारी के संयोजन में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में  भगवती सिंह, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघऔर महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रमुख रूप से अतिथि डॉ. संतोष कुमार शुक्ल प्रदेश मंत्री माध्यमिक संवर्ग प्रधानाचार्य वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर औरैया, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रदेश मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,  श्रीराम शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रताप कटियार मंडल कानपुर अध्यक्ष उपस्थित रहे।  संचालन मंडल कानपुर महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।
 शुभारंभ मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। अभ्यास वर्ग का प्रारंभ करते हुए श्रीराम शुक्ला कार्यक्रम संयोजक ने सामान्य परिचय,वर्ग की रूपरेखा व संगठनात्मक जानकारी देकर कराया। प्रमुख वक्ता भगवती सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मंडल कानपुर के समस्त जनपदों के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी व समस्त ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष, मंत्री तथा ब्लॉक संयोजक इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए है, उनको संगठन के प्रति जानकारी आवश्यक होनी चाहिए। उन्होंने कहा इस वर्ष सदस्यता अभियान पूरे मंडल में एक साथ ही चलाया जाएगा। संगठन की नीति- रीत के बारे में उन्होंने सभी को विस्तृत जानकारी दी। समस्त कार्यकर्ताओं से उनके सुझाव और विचार मांगे तथा समस्याओं को सुना और निराकरण संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम में आए अतिथियों व सम्मिलित हुए कार्यकर्ताओं का आभार मंडल अध्यक्ष प्रताप कटिहार द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में समस्त 6 जनपदों के जिला अध्यक्ष को अतिथियों द्वारा पटका भेंट कर अपने-अपने जनपद से जिला पदाधिकारी और ब्लॉक अध्यक्ष मंत्रियों को बड़ी संख्या में प्रतिभाग कराने हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष जिला महामंत्री पुष्पा सिंह, कन्नौज जिला से कार्यकारी जिलाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी संघर्षी,औरैया जनपद से जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी,  जिला महामंत्री पंकज तिवारी, कानपुर देहात से जिला महामंत्री शैलेंद्र तिवारी, कानपुर नगर से जिला संयोजक चंद्रदीप सिंह, सुयश शुक्ला, जय सिंह, मनीष सिंह, जनपद इटावा से जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव, संगठन मंत्री नवनीत पांडेय, साथ ही मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य द्विवेदी, मंडल संगठन मंत्री श्रीओम चतुर्वेदी, मंडल संयुक्त महामंत्री चंद्रदीप सिंह यादव व मंडल मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता सहित 150 से अधिक संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। जनपद के सभी प्रभारी सदस्यों को सदस्यता पुस्तिका दी गई।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT