भरतपुर, स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय की स्थानीय इकाई महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भरतपुर में ‘इंडिया से भारत की ओर’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ परमजीत सिंह ने की।
मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान सुरेश कुंतल रहे और मुख्य अतिथि विभाग संघचालक भागीरथ जी रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. जग्गो सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव डॉ. हरवीर सिंह डागुर ने किया।व्याख्यान में स्वतंत्रता संग्राम में जीवन लगाने वाले सेनानियों का स्मरण किया गया तथा उनके सपनों का भारत बनाने के लिए इंडिया से भारत की ओर जाने का आह्वान करते हुए संकल्प लिया गया कि भारतीय सनातन परंपराओं को सभी अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और अपनी परिस्थिति के अनुकूल अपना तंत्र विकसित करेंगे। स्वदेशी को बढ़ावा देंगे और प्रधानमंत्री के उस सपने को साकार करेंगे कि हमें पराधीनता की सभी निशानियो को जड़ से मिटाना है। भारत राजनीतिक रूप से पराधीन अवश्य रहा लेकिन भारतीय सदैव मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वतंत्र रहे। इस अवसर पर शिक्षाविदों, शोधार्थीयों और गणमान्यों ने भाग लिया ।

Dr Rashmi Sharma M.Sc PhD D.Sc FSAS F.N.A.S DCA FGESA | October 17, 2022
|
Excellent