Welcome To ABRSM NEWS

 

भारत केन्द्रित विमर्श खड़ा खड़ा करने की आवश्कयता -डा.लता शर्मा

बानसूर, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) द्वारा राजकीय महाविद्यालय, बानसूर(अलवर) में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत “इण्डिया से भारत की ओर” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया |कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया |

विषय प्रवर्तन करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गंगा शयाम गुर्जर ने “इण्डिया से भारत की ओर” विषय पर बोलते हुए कहा कि आज की महती आवश्यकता है किअमृत महोत्सव के शुभ वर्ष में भारतीय स्वतंत्रता के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले सभी राष्ट्रीय चरित्रों को समाज के सामने रखें एवं उनके योगदान को इतिहास में अंकित करावें, जिनके बारें में अभी तक जानकारी जन सामान्य तक नहीं पहुंची है |

मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए अलवर विभाग की महिला प्रतिनिधि डा.लता शर्मा ने कहा कि आज की आवश्यकता है की हम भारत केन्द्रित विमर्श खड़ा करें जिसका आधार हमारी संस्कृति और पुरातन गौरव हैं |हम एकनिष्ठ होकर भारत को एक आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र के रूप में सुस्थापित करने हेतु अहर्निश कार्य करें | कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डा.राकेश शर्मा ने की एवं विशिष्ट अतिथि डा. सुभाष शर्मा रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT