पाटन, हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सहयोग से ‘भारत @75’ के अंतर्गत शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र और सशक्तिकरण में पैराडाइम बदलाव विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वकआयोजित किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महेंद्र कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में विचार प्रेरक व्याख्यान द्वारा अनुसंधान के प्रति युवाओं की भावनाओं को बढ़ाया।
ज़ला एम.बी. आर्ट्स और कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. निर्मल सिंह ने 75 वर्षों में भारत के उल्लेखनीय इतिहास पर ध्यान केंद्रित किया है। मुख्य वक्ता एम.एस. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रग्नेश शाह रहे और उन्होने एनईपी 2020 को मुख्य आवश्यकता मानते हुए, आगामी चुनौतियों के साथ युवाओं और शिक्षकों का मार्ग दर्शन किया। संगोष्ठी में विभिन्न उपविषयों पर लगभग 75 शोध पत्र प्राप्त हुए।यह प्रतिभागियों और पेपर के प्रस्तुतकर्ता की जबरदस्त प्रतिक्रिया थी। संगोष्ठी मे अनेक शिक्षाविदों, शोधार्थीयों और गणमान्यों ने भाग लिया ।
