Welcome To ABRSM NEWS

 

“इण्डिया से भारत की ओर” विषय पर व्याख्यान आयोजित

किशनगढ़, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) एवं किशनगढ़ महिला महाविद्यालय,बमबोरा के संयुक्त तत्त्वावधान में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत “इण्डिया से भारत की ओर” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया|

मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गंगा शयाम गुर्जर ने “इण्डिया से भारत की ओर” विषय पर व्याख्यान करते हुए कहा कि आज की महती आवश्यकता है कि अमृत महोत्सव के शुभ वर्ष में भारतीय स्वतंत्रता के लिए अनाम उत्सर्ग करने वाले सभी राष्ट्रीय चरित्रों को समाज के सामने रखें एवं उनके योगदान को इतिहास में अंकित करावें जिनके बारें में अभी तक जानकारी जन सामान्य तक नहीं पहुंची है | आज की आवश्यकता है की हम भारत केन्द्रित विमर्श खड़ा करें जिसका आधार हमारी संस्कृति और पुरातन गौरव हैं | हम एकनिष्ठ होकर भारत को एक आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र के रूप में सुस्थापित करने हेतु अहर्निश कार्य करें | कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय चेयरमैन उमाकांत वशिष्ठ एवं मंच संचालन विक्रम भड़ाना ने किया।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT