Welcome To ABRSM NEWS

 

रुक्टा राष्ट्रीय की बारां इकाई में मनाया गया कर्तव्य बोध दिवस

रुक्टा राष्ट्रीय की राजकीय महाविद्यालय बारां इकाई द्वारा  कर्त्तव्य बोध दिवस आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान परमानंद जी रहे जो कि वर्तमान में काठिया बाबा आश्रम में संत सेवा में लगे हुए हैं।परमानंद जी ने  कई संस्मरण रोचक कहानियों के रूप में बताएं।उन्होंने त्रेता युग मेंश्री राम के काल से प्रारंभ करते हुए श्री कृष्ण,आचार्य चाणक्य, रामकृष्ण परमहंस , विवेकानंद,सुभाष चंद्र बोस, वीर विनायक सावरकर इत्यादि महापुरुषों के  होने के कारण राष्ट्र  ,समस्त भारतीय समाज एवं संस्कृति में उनके द्वारा किए गए करणीय कार्यों का विश्लेषण किया ।उन्होंने करणीय एवं अकरणीय  कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।  बताया कि प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य को सामने रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए।कर्तव्य बोध होने पर उनसे जीवन में कभी भी अकरणीय कार्य नही होंगे। कार्यक्रम में विषय परवर्तन डॉ केशव शर्मा द्वारा किया गया।डॉ केशव ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मूलमंत्र राष्ट्रीय हित में शिक्षा ,शिक्षा हित  में शिक्षक ,शिक्षक हित मे समाज के बारे में एवं रुक्टा राष्ट्रीय महाविद्यालयो के शिक्षकों का वह संगठन है जो केवल अधिकारों की बातें नहीं कर शिक्षकों के कर्तव्य का बोध करने की बातें भी करता है,के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव श्री रामकेश मीणा ने किया।अध्यक्षता एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकीय महाविद्यालय कॉलेज बारां के प्राचार्य डॉ के एम  मीना ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT