Welcome To ABRSM NEWS

 

शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त निदेशक को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ऋषिन चौबीसा के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक  एंजिलिका पलात से मिला एवं उदयपुर  मण्डल के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुये  वार्ता कर  शीघ्र समाधान के लिये ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री चन्दनमल बागड़ी एवं प्रदेश मीडिया सदस्य पारस जैन ने बताया की ज्ञापन में महात्मा गाँधी अंग्रेजी स्कूल से अधिशेष हुये वरिष्ठ अध्यापक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार जिस ब्लाॅक से अधिशेष हुये है, उसी ब्लाॅक के ब्लाॅक कार्यालय में अपनी सेवायें दे रहें हैं, वहां उनका उपयोग नहीं है। नवीन सत्र प्रारम्भ हो चुका है एवं कई विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापक के पद रिक्त है, ऐसे में अधिशेष शिक्षकों को विद्यालयों में पदस्थापन जारी कर दिया जाये तो वहां उनका उपयोग हो सकेगा।
    प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चौबीसा ने ज्ञापन के बिन्दुओं पर वार्ता करते हुये कहा कि उदयपुर मण्डल में गणित और विज्ञान के तृतीय वेतन श्रृंखला से द्वितीय वेतन श्रृंखला में पदौन्नत हुये शिक्षको की कांउन्सलिंग तथा पदस्थापन प्रक्रिया न्यायालय स्थगन से लम्बित थी, जानकारी के अनुसार न्यायालय से स्थगन समाप्त हो चुका है ऐसे में उनकी काउन्सलिंग कर शीघ्र पदस्थापन आदेश जारी किये जावे।साथ ही स्थानीय कार्यालय में कुछ शिक्षकों के एसीपी ( 9,18,27 वर्षिय लाभ ) प्रकरण लम्बित है- उनका निस्तारण भी शीघ्र करने की मांग की। वार्ता के दौरान संयुक्त निदेशक ने संगठन को आश्वस्त किया की शिक्षकों की समस्याओं का शीध्र ही निस्तारण कर दिया जायेगा। जिला मंत्री चन्दन मल बागडी ने पूर्व में दिये गये ज्ञापन के अनुसार शिक्षकों के एसीपी प्रकरणों का  समाधान करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया और वार्ता के मध्य तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों की डीपीसी कर पदस्थापन की मांग की। इस पर संयुक्त निदेशक ने बताया कि वरिष्ठता से सम्बंधित कार्य चल रहा है एवं अगस्त-2022 के अन्तिम सप्ताह या सितम्बर-2022 के प्रथम सप्ताह में डीपीसी होने की है उसके पश्चात पदोन्नति की जावेगी।
   वार्ता के दौरान संस्कृत विभाग के उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड,  डूंगरपुर से सुभाष पण्डया, दिनेश मीणा, रामचन्द्र रोत, पूर्व जिलामंत्री बसन्ती लाल श्रीमाली, उपशाखा बडगांव अध्यक्ष शिव शंकर व्यास, उपशाखा गिर्वा अध्यक्ष करणसिहं चौहान,   पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल नागदा, मीडिया सदस्य पारस जैन सहित कई शिक्षकगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT