Welcome To ABRSM NEWS

 

अमृत महोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लखनऊ, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय महेंद्र कपूर  के मार्गदर्शन व महेंद्र कुमार (राष्ट्रीय प्रभारी, उच्च शिक्षा) के सानिध्य में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की अमृत महोत्सव सहित अन्य विषयों पर समीक्षा व योजना बैठक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की  प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव व  संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ ऋषिदेव त्रिपाठी ने किया। बैठक में माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री आशीष मणि त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण शुक्ला, संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, उपाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सिंह तथा प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री भगवती सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी, संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह, संयुक्त महामंत्री संतोष मौर्य सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों व मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT