अमरकंटक, स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर माँ नर्मदा के अंचल में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्विद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव में नए भारत का अंतर सांस्कृतिक संचार : स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं समृद्धि” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के समापन सत्र के मुख्य अतिथि गुंथा लक्ष्मण, सह- संगठन मंत्री,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अनुसार नए भारत की आत्मनिर्भरता ही इसे समृद्धि की दिशा में आगे ले जाएगी। भारत के अलग-अलग राज्यों में भले ही सांस्कृतिक, खान-पान, रहन-सहन अलग हो लेकिन सभी भारतीयों की आँखों में लद्दाख से कन्याकुमारी, अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक हमेशा अखंड भारत का सपना देखा है।उन्होंने कहा कि आज तक भारत के कई राज्यों में भ्रमण किया लेकिन पहली बार ऐसे प्रासंगिक विषय पर इस तरह की संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके लिए उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संगोष्ठी संयोजक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह का विशेष आभार प्रकट किया। इस संगोष्ठी में अंतर सांस्कृतिक संचार के विभिन्न आयामों को विस्तार से समझाने व उस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता ही नए और समृद्ध भारत का पुनर्निर्माण है तथा संकल्प से सिद्धी की दिशा में नित नए आयाम स्थापित करेगा।