महाराष्ट्र, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल से भेट की। 45 मिनट तक लगातार चली बैठक में प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी 28 समस्याएं रखी। इन समस्याओं में केंद्र सरकार द्वारा वेतन आयोग का पूर्ण रूप से लागू करना, सभी विश्विद्यालयों और महाविद्यालयों में रिक्त पदों को जल्दी भरना, प्रत्येक विश्विद्यालय में एक सेटेलाईट सेंटर और प्राचार्य पद का कार्यकाल केवल पांच वर्ष के बजाय सेवानिवृत्ति तक बढ़ाने की मांगे प्रमुख थी।
शिक्षा मंत्री ने समस्याओं को जानने के बाद उच्च शिक्षा सचिव को सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। मंत्री जी ने प्रो. वैभव नरवड़े( महामंत्री, महाराष्ट्र प्रांत ) से कहा, कि सरकार जल्दी ही सारी मांगों पर सोच समझकर जवाब देगी। शिक्षा क्षेत्र की उन्नति और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उच्च शिक्षा क्षेत्र के विषय में सरकार सकारात्मक है।उप सचिव विवि शिक्षा बाविस्कर को सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान करने की सूचना दी जा रही है। प्रमुख सचिव इन सभी समस्याओं पर ध्यान देकर समाधान करने का प्रयास करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप खेडकर, महासचिव वैभव नरवडे, पूर्व अध्यक्ष ए. पी. कुलकर्णी, पश्चिम मंडल प्रमुख श्री. शेखर चंद्रात्रे, प्रधान संवर्ग अध्यक्ष प्राचार्य डॉ नंदकिशोर ठाकरे, डॉ संजय मगदूम, डॉ उदयकुमार शिंदे और शैक्षिक महासंघ से सभी विश्वविद्यालयों के अध्यक्ष, महासचिव और कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थित दी।