Welcome To ABRSM NEWS

 

अब जिला स्तर पर होगा मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजेन

विश्व महिला दिवस पर होने वाले मातृशक्ति वंदना कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अब हर जिले में मातृ सम्मेलन होगा। जिला महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मातृशक्ति का आह्वान किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात के महिला संवर्ग की ऑनलाइन बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रांतीय अध्यक्ष भीखाभाई ने की। भीखाभाई पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर जिले में तत्काल मातृ सम्मेलन के संबंध में, जिला बैठक में योजना बनानी है। ताकि जिला सम्मेलन का आयोजन सुचारु रूप से हो। उन्होंने बताया कि, मातृशक्ति संगठन का विस्तार करते हुए महिलाएं किस प्रकार परिवार, बच्चों व विद्यालय को संरक्षित कर सकती हैं। संगठन में अपना उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्र व भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ कर सकती हैं।

बैठक में मार्गदर्शक के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष और गुजरात प्रांत प्रभारी मोहनजी पुरोहित उपस्थित थे। उन्होंने मार्गदर्शन देते हुए बिंदुवार तरीके से कार्यक्रम को कैसे संपन्न किया जाए, इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति में अपार क्षमताएं हैं, इसलिए जिला सम्मेलन का आयोजन पूरे मनोयोग से किया जाना चाहिए। इसके लिए पिछले ज़िला सम्मेलनों के बारे में पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने जोरशोर से कार्यक्रम की तैयारी शरू करने की बात कही।

बैठक में प्रांतीय महामंत्री श्री मितेश भाई भट्ट ने बताया कि ज़िला महिला सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक जिले मे करना है इस निमित्त जानकारी देते हुए बताया कि आज प्राप्त मार्गदर्शन अनुसार सम्मेलन आयोजित करना है।

बात दें, इस ऑनलाइन बैठक में प्रांत से लेकर तालुका स्तर से 95 महिलाओं की उपस्थिति रही। बैठक का शुभारंभ पाटन जिला महिला उपाध्यक्ष अवनी बेन प्रजापति ने किया। संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष पल्लवी बहन पटेल ने किया। और समापन रुचा बहन व्यास द्वारा कल्याण मंत्र से किया गया।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT