अहमदाबाद। शिक्षा में आध्यात्म के महत्व पर गुजरात राज्य महाविद्यालय शैक्षिक संघ ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का विषय “शिक्षा, आध्यात्म” रखा गया। नेशनल सेमिनार में गुजरात राज्य स्थित महाविद्यालयों के वाइस चांसलर, आचार्य और अध्यापक मौजूद थे। इस मौके पर गुजरात राज्य महाविद्यालय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष डॉ रोहित देसाई, महामंत्री निर्मल सिंह झाला उपस्थित रहे। साथ ही, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष डॉ जे.पी. सिंघल, प्रग्नेशभाई शाह, हेमचंद्राचार्य नॉर्थ गुजरात युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जेजे वोरा, चंदकीरण सलूजा, जयंतीभाई भाड़ेसिया, प्रफुल्ल भाई पानसरिया, गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो नवीन भाई सेठ, चांसलर प्रो भगवती प्रसाद शर्मा और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के पूजनीय साधु ज्ञानवत्सल स्वामी भी मौजूद थे।