हुबली, कर्नाटक राज्य माध्यमिक शैक्षिक संघ एवं केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी द्वारा एसएसएलसी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं हेतु एक पोस्टर का विमोचन किया गया। जो ‘यूथ फॉर सेवा’ द्वारा आयोजित किया गया। विमोचन के मुख्य अतिथि कर्नाटक राज्य के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की और आयोजकों को शुभकामना दी।
इस अवसर पर कर्नाटक राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संदीप भुडीहल, एमएलसी एसवी संकनुरु, केएलई इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ बसवराज अनामी, राज्य की शिक्षा निदेशक ममता नायक, हुबली ग्रामीण बीईओ अशोक कुमार जिंदगी, नुकसुमा ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक मेट्टी, बीआरसी अधिकारी और श्रीधर पट्टर एवं यूथ फॉर सेवा संगठन परियोजना समन्वयक मधुसूदन उपस्थित रहे।