Welcome To ABRSM NEWS

 

बंगीय शिक्षक ओ शिक्षाकर्मी संघ ने मॉक टेस्ट का किया आयोजन

माध्यमिक की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की तैयारी को और प्रभावशाली बनाने के लिए बंगीय शिक्षक और शिक्षाकर्मी संघ की ओर से एक मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना जिला में परीक्षार्थीयों की तयारी दुरुस्त करने के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें भारी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। टेस्ट में शामिल हुए परीक्षार्थियों के अभिभावकों में भी इसको लेकर काफी उत्साह देखा गया।

इस मौके पर संगठन के संपादक प्रमाणिक ने कहा कि इस तरह के मॉक टेस्ट प्रतिवर्ष संगठन की ओर से आयोजन किए जाते रहे हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, और विद्यार्थी परीक्षा से पूर्व अपनी तैयारी की जांच कर सकता है। वहीं संगठन के सभापति आशीष मंडल ने कहा कि, आगामी वर्षों में इस प्रकार के मॉक टेस्ट सभी जिलों में आयोजित करने के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने इस मॉक टेस्ट को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी अध्यापकों, छात्रों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया

बता दें, मॉक टेस्ट के उपरांत छात्र और अभिभावकों के बीच संगठन का मूल कार्यक्रम ‘कर्तव्य बोध दिवस’ के संदर्भ में सभी को जागरूक किया गया। समाज, राष्ट्र के प्रति लोगों के दायित्व के संदर्भ में विस्तारित रूप से परिचर्चा की गई।

 

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT