नई दिल्ली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की इकाई दिल्ली अध्यापक परिषद जिला दक्षिण पश्चिम(ब) ने सर्वोदय विद्यालय नजफगढ़ के एमपी हॉल में ’कर्त्तव्य बोध दिवस’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूूर सिंह, विशिष्ट अतिथि देवी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश, केआरके सिंह और ओमप्रकाश ने दीपप्रज्वलन के कर किया। इसके पश्चात जे.एन. महतो और साथ आए हुए छोटे– छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन कर रहे राजकीय निकाय(संयुक्त मंत्री) संजीव कुमार ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का परिचय दिया। महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजवंती ने अतिथियों के स्वागत में पौधा भेंट किया। इसके बाद, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री महेश ने संकल्प पत्र पढ़कर सभी को कर्तव्य बोध का संकल्प दिलाया। एसएस परिहार ने संगठन परिचय के माध्यम से संगठन के वास्तविक स्वरूप का दर्शन जनमानस को कराया।
इसके पश्चात्,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूर सिंह ने समाज के निर्माण में अध्यापकों की भूमिका पर बल दिया और कहा कि आज के परिपेक्ष में हम अध्यापकों के कर्त्तव्य और बढ़ जाते है।
वहीं, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिल्ली अध्यापक परिषद (प्रदेश अध्यक्ष) श्री वेद प्रकाश ने सभी को अधिकारों से ज्यादा कर्तव्यों के पालन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा, कर्त्तव्य पथ पर चलकर ही देश मजबूत बनता है।
कार्यक्रम में पूर्व एच.ओ.एस देवी सिंह, अजीत खरखड़ी, विनोद बंसल, केआरके सिंह, अनिल भारतीय, इंद्रजीत सिंह, मानवेंद्र, पंकज आदि भी सम्मिलित हुए। जिलाध्यक्ष हरि सिंह ने अपने समापन भाषण में सभी अतिथियों व उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र से किया गया।