Welcome To ABRSM NEWS

 

माध्यमिक विद्यालयों में एल-1और एल-2 पदों पर सीधी भर्ती की मांग- शिक्षक संघ राष्ट्रीय

उदयपुर ,राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियम के अन्तर्गत 6-D  में कक्षा 1से 5 और कक्षा 6से 8 तक पढ़ाने हेतु प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों का समायोजन माध्यमिक शिक्षा में किया जाता है जिसे बन्द करके पूर्व की भांति स्वैच्छिक करने की मांग की है ।
    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष नवीन शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री महेन्द्र लखारा ने इस सम्बन्ध में  मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। उदयपुर संघ जिलाध्यक्ष भेरूलाल तेली ने बताया कि शिक्षा विभाग में प्रारम्मिक शिक्षा के शिक्षकों के अनुभव की शर्त पहले 5 वर्ष थी, उसे 3 वर्ष  किया गया। किन्तु राजस्थान अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियम 2021 के बाद अनुभव की यह शर्त भी हटा दी गई है । ऐसे में सीधी भर्ती से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को सीधे माध्यमिक विद्यालयों मे रिक्त पदों पर पदस्थापित किया जाना चाहिए ।  सरकार के चुनावी घोषणा प्रत्र में 6-डी समायोजन बन्द करने के वादे को क्रियानवित किया जाना चाहिए।  इससे सरकार एव शिक्षक दोनों के श्रम और समय की बचत होगी ।
    6-डी एवं 6(3) को तुरन्त बन्द करने और सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा में लगाने की मांग करते हुये  जिला कलैक्टर उदयपुर को मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर उदयपुर प्रथम के जिलाध्यक्ष भेरूलाल तेली, द्वितीय के जिला अध्यक्ष डायालाल कलाल ,जिला मंत्री चन्दन मल बागड़ी ,पारस जैन ,बसन्ती लाल श्रीमाली, हेमन्त भवरा, कान्तीलाल खराड़ी, सुखलाल डामोर, बंशीलाल मीणा, शैलेष कोठारी एवं करण सिंह चौहान सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे ।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT