Welcome To ABRSM NEWS

 

माध्यमिक विद्यालय अघावन में मनाया प्रवेशोत्सव

  खरगोन, जिला मुख्यालय से लगा टेमला संकुल अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक विद्यालय अघावन में यज्ञ, हवन और विद्यारम्भ संस्कार के साथ कक्षा पहली और छठी में बच्चों को प्रवेश देकर प्रवेशोत्सव मनाया गया।
      गायत्री शक्तिपीठ उबदी के परिव्राजक पं. जितेंद्र एवं शिवराम पाटीदार ने शाला के शिक्षक मोहनलाल वर्मा, सुरेश पाटीदार, कैलाश सोनी, रमेश पाटीदारऔर अर्चना पारीख की उपस्थिति में सर्वप्रथम माँ सरस्वती, भारत माता एवं आचार्य चाणक्य के चित्र पर पूजा- अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। यज्ञ में सभी बच्चों से क्रमशः आहुति दिलवाकर विद्यारम्भ संस्कार किया ।
        सभी शिक्षको एवं गायत्री परिजनों ने बच्चों को तिलक वन्दन करके प्रवेश दिया। पुस्तक वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संस्था के प्रधानपाठक राजाराम पाटीदार ने बच्चों को नियमित शाळा आकर पढ़ाई एवं दिए गए अभ्यास को पूर्ण करने का आव्हान किया। शिक्षक राधेश्याम पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT