Welcome To ABRSM NEWS

 

म. प्र. शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल मिला स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार से ।

भोपाल, अखिल भारतीय राष्ट्रीय  शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध म. प्र. शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल ने आज स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार से मिलकर तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर तत्काल निराकरण करने का आग्रह किया। मंत्री  के संज्ञान में लाया गया की यह मांग पत्र प्रदेश के सभी विकासखंड व नगर इकाई द्वारा तथा सभी जिलों द्वारा दिया गया है।
मांग पत्र में प्रदेश के समस्त योग्यताधारी सहायक शिक्षक,शिक्षक,प्रधान पाठक,व्याख्याता, प्राचार्य, सहायक संचालक को वेतनमान के अनुरूप अपग्रेड कर उच्च पद का पदनाम दिया जावे। इस मांग का वित्तीय भार से कोई सम्बन्ध नहीं है। मुख्यमंत्री दो बार इसकी घोषणा भी कर चुके है। अध्यापक संवर्ग को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जावे एवं स्थगित महंगाई भत्ता तथा वेतन वृद्धि का लाभ शीघ्र दिया जावे।  मंत्री ने इन बिंदुओ का समुचित निराकरण का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में अनेक पदाधिकारी लछीराम इंगले, क्षत्रवीर सिंह राठौर, गौतममणि अग्निहोत्री, नंदकुमार शुक्ला, राजीव शर्मा, महेंद्र जैन, अशोक दीक्षित, शेषमणि दिवेदी, देवीदयाल भारती उपस्थित रहे।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT