लखनऊ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मिलकर उच्च शिक्षा से जुड़ी लंबित मांगो को तत्काल क्रियांवित करने की मांग की l इसके पूर्व 19 जून2021 को शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमंत्री से मिलकर 5 मांगे रखी थी l महाविद्यालय शिक्षकों को प्रोफेसर पद नाम मिले, शेष बचे मानदेय शिक्षकों का आमेलन अतिशीघ्र किया जाय, शिक्षकों की सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष की जाए, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाय, शिक्षकों को चिकित्सा बीमा प्रदान किया जाय l डाॅ. शर्मा ने उपरोक्त सभी मांगो पर विचार कर प्रारम्भिक दो मांगो पर सहमति प्रदान की और उच्च शिक्षा विभाग को अति शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए l मानदेय शिक्षकों के आमेलन एवं प्रोफेसर पदनाम पर उच्च शिक्षा निदेशालय की रिपोर्ट सचिवालय भेजी जा चुकी हैl
जिन शिक्षकों की चयन प्रक्रिया वर्ष 2004 में पूरी हो चुकी थी तथा नियुक्ति वर्ष 2005 में हुई ऐसे सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएl प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से इसको तत्काल प्रभाव से क्रियांवित कर लागू करने का आग्रह किया l उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अनुभाग से रिपोर्ट आते ही वे क्रियान्वयन करायेंगे। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. निर्मला यादव, प्रो. संजय मेधावी, डॉ. दिलीप सरदेसाई, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. जय शंकर पांडे शामिल रहे l