Welcome To ABRSM NEWS

 

गुरु शिष्य की अन्तरनिहित शक्तियों का विकास करता है -डॉ.सुशील कुमार बिस्सु

बांसवाड़ा, हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय, बांसवाड़ा में रुक्टा राष्ट्रीय के स्थानीय इकाई के तत्वावधान में गुरु वन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सरला पंड्या ने की । मुख्य वक्ता डॉ सुशील कुमार बिस्सु प्रदेश महामंत्री रुक्टा राष्ट्रीय रहे । कार्यक्रम के आरंभ में डॉ प्रमोद कुमार वैष्णव ने गुरु वंदना करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व को दोहे के दवारा प्रकट किया –
गुरु कुम्हार शिष कुंभ है गढ़ि गढ़ि काढ़ै खोट ।
अंतर हाथ संहार दे बाहर बाहै चोट ।
डॉ सर्वजीत दुबे ने विषय प्रतिपादन करते हुए गुरु एवं शिष्य के अंतःसंबंधों को व्यक्त करते हुए शिक्षक समुदाय को राजनीति से परे रहने का आवाहन किया ।उन्होंने गुरु और शिष्य को वर्तमान संदर्भ में परिभाषित किया।
मुख्य वक्ता डॉ.बिस्सु ने हमारी शाश्वत गुरु शिष्य परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में हमें उस शाश्वत गुरु शिष्य परंपरा को पुनर्स्थापित करना है और इस निमित्त ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम आजाद के उदाहरण से स्पष्ट किया कि जब मनुष्य किंकर्त्तव्यमूढ़ की स्थिति में होता है और उसे जीवन की कोई राह नहीं दिखाई देती, उस समय गुरु ही उसका मार्गदर्शन कर उसे जीवन की नवीन राह दिखाता है। हमें आत्ममूल्यांकन करना है, अपने शिक्षक के दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना है । यदि हम अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे तो छात्रों के मध्य एवं समाज में हम निश्चित रूप से सम्माननीय स्थान को प्राप्त करेंगे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सरला पंड्या ने छात्रों एवं संकाय सदस्यों से आव्हान किया कि हमें मिलकर गुरु और शिष्य के मध्य में बड़ी खाई को पाटना है । शिक्षक का विद्यार्थी से संबंध केवल विद्यालय एवं महाविद्यालय तक ही सीमित नहीं रहे अपितु विद्यार्थी के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक परेशानियों को दूर करने में भी शिक्षक अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें ।आभार प्रदर्शन स्थानीय इकाई सचिव मनोज कुमार ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के डाॅ. शिप्रा राठौड़, डॉ. रक्षा निनामा, डॉ प्रमिला पारगी, डॉ. नीति भट्ट, श्री सुरेश जोशी संकाय सदस्य तथा हरिश्चंद्र, विनोद कुमार, भूमिका पांडे,मीत जोशी, कृष्णा चौधरी, भारती जोशी सहायक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT