अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड ने नए साल की रणनीति और बीते साल में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए प्रांतीय योजना समीक्षा बैठक की। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष प्रो प्रमोद मल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। संचालन की बागडोर प्रांतीय महामंत्री डॉ अनिल नौटियाल ने संभाली। बैठक में सत्र 2022 –23 के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान के बारे में अपना-अपना विवरण प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. प्रमोद मल द्वारा 28 फरवरी 2023 तक सदस्यता शुल्क संग्रहित कर लेने के संदर्भ में दिशानिर्देश जारी किए। संगठन की आगामी रणनीतियों एवं कार्यक्रमों के संदर्भ में अभिमुखीकरण प्रदान किया गया।
बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अलका सूरी, प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री उच्च शिक्षा संवर्ग डॉ पारुल दीक्षित, प्रांतीय मीडिया प्रभारी संजय सैनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष माध्यमिक संवर्ग कुलवंत सिंह बल, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी मनोज सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष टिहरी मीनाक्षी उनियाल, जिला अध्यक्ष देहरादून नीरज सैनी, मंडलीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित, जिला महामंत्री उत्तरकाशी संजीव डोभाल, जिला महामंत्री टिहरी संतोष व्यास सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।
बात दें, बैठक में केन्द्रीय संगठन मंत्री द्वारा प्रांतीय संगठन मंत्री के रूप में श्री शिव नारायण के नाम की घोषणा की गई। साथ ही प्रांत के शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रमुख के रूप में डॉ अमित जायसवाल के नाम की घोषणा की गई।