इंडियन इंस्टीट्यूट ओफ टीचर एज्युकेशन (IITE) द्वारा आयोजित निपुणता की ओर शिक्षक प्रशिक्षण अंतर्गत अयोजित Unveiling NEP 2020 School Education for Secondary Higher Secondary Teachers and Principal में गुजरात के अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संलग्न राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुजरात के सरकारी एवं ग्रांटेड माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं आचार्य संवर्ग 80 से ज्यादा शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
दो दिवसीय निवासी तालीम के उद्घाटन सत्र में शिक्षकों को टीचर यूनिवर्सिटी के कुलपति डो. हर्षदभाई पटेल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, उसकी गहराइयां एवं इंप्लीमेंटेशन के बारे में बताया। प्रशिक्षण में शिक्षकों की सामाजिक जिम्मेदारी, भारतीय ज्ञान प्रणाली, 360 डिग्री मूल्यांकन,TIE और DIE शिक्षण अभिगम, शिक्षक के लिए जरूरी काउंसलिंग टेक्निक्स, शिक्षकों का शैक्षिक नेतृत्व, संगठनात्मक दृष्टि से शिक्षकों का कर्तव्य, मेरी शाला मेरा तीर्थ जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया गया।
भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, उपाध्यक्ष मोहनजी पुरोहित और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष भीखाभाई पटेल का पाथेय मिला। शिक्षक प्रशिक्षण का प्रबंधन महामंत्री मितेषभाई भट्ट एवं माध्यमिक संवर्ग अध्यक्ष रमेश भाई चौधरी द्वारा किया गया।