Welcome To ABRSM NEWS

 

शिक्षक ही देश की भावी पीढ़ी का निर्माता है -महेंद्र कपूर

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ की कार्यकारिणी की गठन के अवसर पर शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि  शिक्षकों पर ही भविष्य की पीढ़ी के निर्माण की जिम्मेदारी है। जो भविष्य के भारत का निर्माण करने वाली होगी।
महासंघ केजी से पीजी तक  शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाला राष्ट्रीय विचारों से ओत-प्रोत देश का अनूठा संगठन है। महासंघ देश के 28 राज्यों में 39 राज्य संगठनों और 220 विश्वविद्यालय संगठनों के साथ 10 लाख से अधिक सदस्यता वाला संगठन है।
महासंघ का ध्येय वाक्य राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज है। महासंघ अपनी स्थापना से ही शैक्षिक उन्नयन हुए नवा चारों हेतु काम करने वाला संगठन है। महासंघ का लक्ष्य जून 2022 तक 350 विश्वविद्यालय इकाइयों तक कार्य योजना है और देश के प्रत्येक विद्यालय में महासंघ का कम से कम एक कार्यकर्ता होगा।
आजादी का अमृत महोत्सव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को लेकर महासंघ द्वारा देशभर में अनेक संगोष्ठी या कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। शिक्षकों द्वारा समाज के लिए कोरोनाकाल में किए गए अनेक कार्यों का प्रेरणा स्वरूप उदाहरण  प्रस्तुत किया। श्री कपूर ने संगठन की मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ संकल्पना पर भी गहराई से प्रकाश डाला और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह अशोक जी ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि शैक्षिक संस्थानों में सकारात्मक वातावरण बनाने का कार्य महासंघ के शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। महासंघ के हर शिक्षक  की शैक्षिक परिवर्तन में भूमिका होगी।
 केंद्रीय विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति माननीय प्रो. सत प्रकाश बंसल ने नवीन कार्यकारिणी को विश्वविद्यालय और शिक्षा हित में काम करने हेतु आशीर्वाद दिया। संगठन के सभी सदस्यों को बधाई देते विश्वविद्यालय में नवीन कार्यों हेतु प्रेरणा दी।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ खेम राज शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद गंगवार, महामंत्री डॉ चंद्रदीप कंवर, कोषाध्यक्ष डॉ रिचा राणा के साथ कार्यकारिणी सदस्य डॉ आशीष नाग, डॉ योगेश गुप्ता, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ विनोद नायक, डॉ सुब्रमण्यम वैथी, डॉ विक्रम सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ मुरली एवं डॉ पंकज रहेंगें।
Written by
No comments

LEAVE A COMMENT