सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में शिक्षा विभागों और शिक्षण संस्थानों में हो रही धांधली के विरोध में महारैली का आयोजेन किया गया। महारैली का आयोजेन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की पश्चिम बंगाल की इकाई नवोन्मेष प्राथमिक शिक्षक संघ, बंगीय शिक्षा एवं कर्मी संघ, राष्ट्रीय अध्यापक एवं गवेशषक संघ ने करवाया। विरोध प्रदर्शन पश्चिम बंगाल शिक्षा-संस्कृति सुरक्षा मंच के बैनर तले सिलीगुड़ी में हुआ। उक्त संगठनों ने शिक्षकों की नियुक्ति में घोटाले, शिक्षा विभाग में हुए भ्रष्टाचार, शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक दखल और गुंडागर्दी, शिक्षकों के लिए डीए की मांग, तुष्टीकरण के लिए किसी खास धर्म के आधार पर विद्यार्थियों के साथ भेदभाव साथ ही शिक्षकों पर हो रहे हमले सहित ऐसे कई मुद्दों को लेकर इस विशाल महारैली का आयोजन किया।