Welcome To ABRSM NEWS

 

हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ द्वारा गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन

13 जुलाई 2022: हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय में  हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ द्वारा गुरुपूर्णिमा के सुअवसर पर  गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर व्यास पूर्णिमा अर्थात गुरु पूर्णिमा, जो की भारतीय संस्कृति में व्यापत गुरु परम्परा को अक्षुण एवं शाश्वत रखने के लिए आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया।  गुरुवंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  तथा मुख्या वक्ता  स्वामी डॉ अवनिशानंद पूरी जी और विशिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ नारायण लाल गुप्ता, ने उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु, आदरणीय प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल द्वारा की गयी।

मुख्या वक्ता  स्वामी डॉ अवनिशानंद पुरी ने भारत के प्राचीनतम इतिहास से लेकर वर्तमान में अनेकों उदाहरणों के द्वारा यह समझाते हुए  बताया कि भारतवर्ष की इस महान भूमि पर गुरु अपने कर्तव्यों का  निर्बाध रूप से तथा  शुद्ध अंतकरण से निर्वहन किस प्रकार कर रहे है।  उन्होंने महर्षि पाणिनी से आरम्भ करते हुए वेदों, उपनिषदों और महाकाव्यों  पर चर्चा की तथा  इकीसवीं शताब्दी के भारत के प्रमुख गुरुओं का उल्लेख करते हुए अपनी बात रखी।

अध्यक्षीय उदबोधन में प्रोफेसर बंसल ने गुरु – शिष्य की महान भारतीय परम्परा की ओर इंगित करते हुए यह कहा की वर्तमान परिदृश्य में हमे पुन: इन परम्पराओं की ओर लौटने की आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति गुरु तथा शिष्य दोनों की भूमिका का वहन कर रहा है। गुरु हमे ज्ञान के आनंद में डुबो देता है।

विशिष्ठ अतिथि डॉ नारायण लाल गुप्ता के द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की गतिविधियों में गुरु वंदन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इन परम्पराओं की समसामयिकता की ओर श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। भारत की गुरु परंपरा विश्व की अनोखी परंपरा है । हम सभी शिक्षक इस परंपरा के वाहक है।

कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि तथा वक्ता स्वामी डॉ अवनिशानंद पूरी जी को परम्परागत हिमाचली टोपी तथा शाल पहना कर किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष डॉ खेमराज शर्मा के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में संगठन के महामंत्री डॉ कँवर चंद्रदीप सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  इस ऑनलाइन कार्यक्रम में भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश तथा प्रदेश से बाहर के शिक्षकों, शोधार्थियों तथा शिक्षार्थियों की सहभागिता रही।

Written by
No comments

LEAVE A COMMENT